दिल्ली, बाढ़ और अटल बिहारी बाजपेई की सरकार...

अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार के समय एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना बनाई गयी थी और वह योजना थी नदियों के आपस में जोड़ने की. जिसका यह उद्देश्य था कि देश की सभी बड़ी नदियों को आपस में जोड़ दिया जाता जिससे कि पूरे देश में इन नदियों में पानी खत्म होने की समस्या उत्पन्न न होती तथा किसी भी नदी में बाढ़ आने पर उस नदी के पानी को दूसरी नदियों की तरफ मोड़ दिया जाता.
सरकार गई, योजना चली गई. पता चला कि सम्भवत: यूपीए के किसी युवा नेता ने इस योजना पर यह कहते हुये आपत्ति जता दी कि इस योजना से प्राकृतिक संसाधनों के साथ खिलवाड़ होगा और देश के लिये विनाशकारी सिद्ध होगा, लेकिन बाढ़  द्वारा हो रही विनाशलीला ने यह सिद्ध कर दिया है कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार द्वारा नदियों को आपस में जोड़ने की योजना विनाशकारी न होकर विकासकारी सिद्ध होती.
इस प्रार्थना के साथ कि बाढ़ से होने वाली विनाशलीला अब तो बन्द हो..

Comments