Posts

Showing posts from October, 2010

बीस हजार का फिफ्टी परसेन्ट - बाढ़ तुम रोज आया करो....

जी हां, बिल्कुल ठीक पढ़ रहे हैं आप. यह घटना करीब बीस दिन पहले की है. मेरे एक मित्र प्रशासनिक अधिकारी हैं, जूनियर रैंक पर, दुर्भाग्य से ईमानदार जीव हैं और अभी भी सरवाइव कर रहे हैं.  एक जिले की तहसील में तैनात हैं, जहां बाढ़ आई हुई है. इस विभीषिका में कई लोग मारे जा चुके हैं, उनके घर-बार बाढ़ के पानी में बह चुके हैं. बेघरो-बार, बेसरो-सामान लोगों की मदद का इजहार भी किया जा रहा है आश्वासन देने के साथ. जहां वे तैनात हैं वहां भी बाढ़ ने प्रकोप दिखाना प्रारम्भ कर दिया. आज मुलाकात हुई तो मैंने उनसे इस बारे में पूछ लिया. एक बड़ी  सी गाली देकर फट पड़े.  " बीस हजार का चेक दिया गया कि राहत का काम प्रारम्भ कराइये, थोड़ी देर बाद ऊपर से एक  फोन आ गया कि चेक कैश कराने के बाद फिफ्टी परसेन्ट भिजवा दीजिये." 

मेरे ब्लाग में मैलवेयर नहीं है.

आप लोगों ने मेरे ब्लाग को देखा होगा. कुछ बन्धुओं ने मैलवेयर डिटेक्ट होने की जानकारी दी, तत्पश्चात मैंने भी इसे देखा. सफारी और फ्लाक में खोलते समय मैलवेयर होने की चेतावनी मिलती रहती है जबकि इन्टरनेट एक्सप्लोरर में यह ठीक खुलता है. मैंने एक-एक करके सारे विजेट्स भी हटा दिये लेकिन काम नहीं बना, उलटे मेरा ब्लागरोल गायब हो गया. मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इस तथाकथित मैलवेयर से न डरें. दूसरा यह (मेरी असभ्यता और धृष्टता को क्षमा करें और मेरे सारे प्रियजन यदि टिप्पणी के साथ अपने ब्लाग का address दे दें तो मैं आसानी से उन्हें अपने ब्लागरोल में जोड़ लूंगा. धन्यवाद.

मैलवेयर हटाने के चक्कर में ब्लाग रोल भी गायब हुआ..

कई मित्रों ने बताया कि मेरा ब्लाग खोलने की कोशिश करने में मैलवेयर की वार्निंग आती है. मैंने एक-एक कर सारे विजेट्स हटाकर देखने की कोशिश की कि किस गैजेट में मैलवेयर है. मैलवेयर तो नहीं मिला अलबत्ता ब्लाग रोल गायब हो गया. मैंने सुरक्षित की हुई टेम्पलेट को अपलोड कर री-स्टोर करने का प्रयत्न किया लेकिन ब्लाग रोल फिर भी वापस नहीं आया. क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे मैं अपना ब्लागरोल वापस पा सकूं...

बापू और शास्त्री जी, आप दोनों को नमन...

एक ने आजादी दिलाई तो दूजे ने उस आजादी को आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया. एक के लिये तो कुछ लोग याद कर रहे हैं, दूजे के हिस्से में वह भी थोड़ा मुश्किल है. मैं आज इन दोनों ही महान आत्माओं को नमन करता हूं...