इस खबर को पढ़कर सिर शर्म से झुक गया..
यह खबर अभी आईबीएन पर पढ़ी और सिर शर्म से झुक गया.
"मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाकी वर्दी की काली करतूतों ने दो बहनों की जान ले ली। छतरपुर जिले में दो बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
आरोप है कि पुलिस के दो कॉन्सटेबल ने बड़ी बहन का एमएमएस बनाया, और उसे दूसरे मोबाइल पर सर्कुलेट करने की धमकी दी। इतना ही नहीं बड़ी बहन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
इस संबंध में छोटी बहन ने जिले के एसपी से मुलाकात कर शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन इसके बाद भी दोनों बहनों पर पुलिसवाले दबाव बनाते रहे। खाकी के खौफ की वजह से दोनों बहनों ने एक साथ जहर खा लिया और कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों बहनों की मौत हो गई।"
यदि पुलिस का यही चरित्र है तो नहीं चाहिये ऐसी पुलिस. यदि सत्ता और शासन व्यवस्था यदि ऐसे पुलिसिये और उसे संरक्षण देने वालों को सूली पर नहीं चढ़ा सकते तो नहीं चाहिये ऐसी सत्ता और शासन व्यवस्था.
Comments
Post a Comment