जयपुर। जयपुर में एक लड़की के दोस्त ने उसका अश्लील MMS बनाकर न सिर्फ खुद शारीरिक शोषण किया बल्कि एक और लड़के के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद शुक्रवार को लड़की की जलने से मौत हो गई। परिवार का आरोप है उसे जलाकर मारा गया है। उसकी मौत से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए जिसके बाद पुलिस और भीड़ के बीच जमकर झड़प हुई।जयपुर के कालवाड़ रोड पर रहने वाली ये लड़की प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में उसने आरोप लगाया कि नफीस नाम के युवक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर उसका अश्लील एमएमएस बनाकर यौन शौषण किया।लड़की के मुताबिक नफीस एमएमएस की आड़ में उसे अपने दोस्त वसीम से शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था जिसके चलते उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया लेकिन नफीस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और एमएमएस के खुलासे की धमकी देता रहा।परिवार का आरोप है कि लड़की को जलाया गया है जबकि पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या नहीं हुई बल्कि उसने खुदकुशी की है। इलाके के लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को खुदकुशी का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रेटर नोएडा इलाके में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। ये सभी अच्छे घरों के बताए जाते हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है।पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ित लड़कियां बुलंदशहर की रहने वाली हैं। वे कल ग्रेटर नोएडा में अपने दो दोस्तों से मिलने आई थीं। वहां उनके दोस्तों के अलावा दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चारों ने पहले शराब पी फिर इन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया।दोनों लड़कियों की उम्र करीब 20 साल है और वे कॉलेज की छात्राएं हैं। घटना के बाद वे कासना थाने पहुंचीं और पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दीपक, जीतू , प्रशांत और विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिसार/बरवाला; हिसार जिले के गाव मिर्चपुर में पुलिस की मौजूदगी में वाल्मीकि व जाट समुदाय के बीच हुए संघर्ष में जाट समुदाय ने वाल्मीकि बस्ती को आग दी। इसके कारण 20 घर जल कर पूरी तरह से खाक हो गए। घटना में एक लड़की की मौत हो गई व उसका पिता गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक एके ढुल, उपायुक्त ओपी श्योराण, पुलिस अधीक्षक सुभाष यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभागीय की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। दूसरी ओर घटना के बाद दशहत के चलते कुछ वाल्मीकि परिवारों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। आग व तोड़फोड़ के कारण हजारों रुपए की संपत्तिनष्ट हो गई व मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। महिलाओं ने जाट समुदाय पर नकदी व गहने चुराने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को
जाट समुदाय के एक युवक को वाल्मीकि बस्ती में कुत्तो ने काट लिया जिसके चलते कुत्तो के स्वामी व युवक में कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा एक-दूसरे को पीटने को लेकर गांव में तनाव हो गया। इस पूरे मामले की सूचना नारनौंद थाना पुलिस के पास थी तथा मंगलवार की रात को पुलिस गांव में पहुंची थी। बुधवार की सुबह नारनौंद थाना प्रभारी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे तथा वाल्मीकि समुदाय के लोगों को मामले की जानकारी लेने के लिए चौपाल में बुलाया। इसी दौरान जाट समुदाय के लोगों को किसी ने सूचना दी कि उनके एक युवक को वाल्मीकि समुदाय ने पीट दिया है। इसके बाद
पुलिस की मौजूदगी में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया । वाल्मीकि समुदाय का आरोप है कि
जाट समुदाय के सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने एकत्रित होकर मिट्टी का तेल व पेट्रोल व हथियार लेकर उनकी बस्ती पर हमला बोल दिया। जाट समुदाय के लोगों ने घरों में तेल छिड़क कर कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ताराचंद व उसकी पुत्री सुमन आग में फंस गए और बुरी तरह से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही नारनौंद, बरवाला, हिसार व जींद से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। घटना की जानकारी मिलते ही जींद, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद पुलिस के सैकड़ों जवान गांव पहुंच गए और बस्ती को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस महानिरीक्षक एके ढुल, उपायुक्त ओपी श्योराण व पुलिस अधीक्षक सुभाष यादव देर सायं तक गांव में डटे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचे पीड़ितों के पास पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने गांव मिर्चपुर में पहुंचकर वाल्मीकि बस्ती के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को ऊपर तक उठाएंगे तथा गरीबों पर ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर बस्ती के लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए|
देश किस दिशा में जा रहा है, कानून-व्यवस्था कैसी है और सरकारें क्या कर रही हैं. यह सब इन खबरों से स्वत: स्पष्ट हो जाता है...
आभार - आईबीएन खबर और जागरण न्यूज
Comments
Post a Comment