चित्र पहेली का उत्तर

समीर साहब और शास्त्री साहब के उत्तरों को छोड़कर बाकी उत्तर थोड़े से पास तक पहुंच रहे हैं. यह एक मजार के पास के चित्र हैं, जहां लोग हजारों की संख्या में इकठ्ठे हुये हैं. और इसके कारण जाम लग गया जो लगभग एक घंटे तक लगा रहा तथा यात्रियों को वापस लौटकर अपने गंतव्य के लिये अन्य मार्गों का प्रयोग करना पड़ा.  पुलिस वालों ने भी जाम खुलवाने की जगह यात्रियों को वापस लौटाना ही उचित समझा. सऊदी अरब, जो कि एक कट्टर इस्लामी मुल्क है, में भी कोई धार्मिक आयोजन सड़कों पर आयोजित नहीं किया जाता, जबकि भारत में यह आम है. नागरिकों और यात्रियों की सुविधा-असुविधा से किसी को कोई सरोकार नहीं. बस अपना झंडा ऊंचा होता रहे. न जाने कितने ही ऐसे तमाम आयोजन पूरे देश में किये जाते हैं जिससे आम आदमी को असुविधा होती है. जाने कितने ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अतिक्रमण कर बनाये गये हैं. लेकिन वोटों की गन्दी राजनीति के चलते इन्हें गिराया नहीं जाता. मेरा निवेदन है कि जो भी धार्मिक स्थल अतिक्रमण कर बनाये गये हों उन्हें बिना किसी भेदभाव के हटा दिया जाये. लगभग हर धर्म के लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर धार्मिक स्थलों का निर्माण किया है.

Comments