रिलायन्स वाले ऐसे काटते हैं ग्राहकों की जेब से पैसे...

नमूना पेश-ए-खिदमत है... आप किसी जरूरी कार्य में व्यस्त हैं अथवा यात्रा कर रहे हैं. रिलायन्स के ही किसी अनजाने नम्बर से काल आती है. आप काल रिसीव कर लेते हैं. दूसरी ओर से मशीनी आवाज आने लगती है किसी स्कीम को प्रमोट करने के लिये. आप झुंझलाते हैं और काल काट देते हैं, यदि गलती से भी आपका हाथ किसी भी अंक पर पड़ जाता है या नहीं भी पड़ता है तब भी समझ लीजिये कि कोई VAS एक्टीवेट हो गयी आपके मोबाईल पर..
अब आपके अकाउंट में जब उननचास रुपये कट गये और आप ने ध्यान नहीं दिया तो कोई बात ही नहीं, इसी तरह हर माह आपके खाते में से राशि कटती रहेगी और आपको पता भी नहीं चलेगा क्योंकि एक्टीवेशन के समय कोई मैसेज नहीं भेजा जाता. यदि आपने इसपर गौर कर लिया और आप आश्चर्य चकित हुये कि पैसे कैसे कट गये, फिर आपने कस्टमर केयर पर बात की तो वहां उपलब्ध व्यक्ति आपको बतायेगा कि फलां तारीख को आपके मोबाइल पर काल आई थी और उसे आपने उठा लिया था, फलां सर्विस एक्टीवेट हो गयी. आप अब नाराज होने के सिवा कुछ नहीं कर सकते. दूसरी ओर से फिर आपको रिलीफ देते हुये वह सर्विस डी-एक्टीवेट कर दी जाती है.
मजे की बात यह कि अगर आपके खाते में पैसे न हों तो आप बात नहीं कर सकते या फिर बात करते हुये पैसे खत्म हो जायें तो फिर काल कट जाती है लेकिन यह सर्विस बिना पैसे के भी एक्टीवेट कर दी जाती हैं क्योंकि कस्टमर जब भी बैलेंस बढ़ाने हेतु री-चार्ज करेगा, रुपये काट लिये जायेंगे. एक और रोचक बात यह है कि डीएनडी एक्टीवेट कराने के लिये रिलायंस की समय-सीमा काफी अधिक है. और इसके बाद भी अवांछित काल आते रहते हैं. आप इस पशोपेश में रहते हैं कि कौन सी काल विज्ञापन है और कौन सी वास्तविक.
तो अगली बार सावधान रहिये और रिलायन्स के नम्बर जरा ध्यान से उठाइयेगा..

Comments