मित्रों थोड़े से विजेट्स कम कर लो

मेरी दो विनतियां हैं सीधी सी--

एक तो यह कि थोड़े से विजेट्स कम लगायें और एक कम जटिल टेम्प्लेट प्रयोग करें जिससे कि मेरे स्लो इंटरनेट कनेक्शन पर आप लोगों के ब्लाग थोड़ा जल्दी खुल सकें तथा यह कि फोन्ट थोड़ा बड़ा रख लें और बैक ग्राऊंड कलर थोड़ा ऐसे कर दें जिससे कि पढ़ने में आसानी हो सके.

दूसरी यह कि इसके अलावा वर्ड वेरीफिकेशन यदि लगा रखा है तो उसे हटा दें, यदि आवश्यक हो तो माडरेशन लागू कर दें. टिप्पणी देने के बाद वर्ड वेरीफिकेशन आने पर बड़ी कोफ्त होती है. कई बार लोगों को पता भी नहीं होता कि उनका वर्ड वेरीफिकेशन आन है क्योंकि ब्लाग बनाते समय ब्लागर में बाई डिफाल्ट यह आन ही होता है जिसे कमेन्ट्स आप्शन में जाकर आफ किया जा सकता है. मेरे पास स्लो कनेक्शन है और मैं नेटबुक का प्रयोग करता हूं जिससे मुझे थोड़ी असुविधा होती है. चूंकि यह मेरी सुविधा के लिये है, इसलिये मेरी आप लोगों से प्रार्थना है कि यदि सम्भव हो तो इस पर ध्यान देने की कृपा करें.

कल मैं भी दो विजेट हटाऊंगा.

Comments