कुछ वाक्य जिनका अर्थ कुछ और ही होता है

यह वाक्य हमें अक्सर लिखे हुये मिल जाते हैं, इनमें छुपे हुये अर्थ निम्न हैं.
१-कृपया वार्ता करें - फाइल को महीने दो महीने के लिये उठाकर रख दो.
२-रिजर्व्ड फार आर्डर - मोल-तोल हो सकता है.
३-मिलने का समय ...... - बाकी समय नहीं मिल सकते.
४-रुकावट के लिये खेद है - जो करना है कर लो, ऐसा ही रहेगा.
५-सरकार आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कड़े कदम उठायेगी - टैक्स और बढ़ेगा.
६-सरकार किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी - अमेरिका दबाव डाल रहा है.
७-साम्प्रदायिक सद्भाव बढा़ने के लिये कदम उठाये जायेंगे - मुस्लिमों के लिये कोई नयी योजना आने वाली है.
८-कानून अपना काम करेगा - नेताओं को डरने की जरूरत नहीं, उनके मामले धीमी रफ्तार से चलते रहेंगे.
९-सीबीआई पर कोई दबाव नहीं है - सारे अधिकारी अपने हिसाब से फिट किये जा चुके हैं.
१०-कार्य प्रगति पर है - सड़क कम से कम छ: माह तक खराब रहेगी.
११-एक-तरफा ट्रैफिक - पुलिस और प्रशासन तथा नेता इसमें से गुजर सकते हैं.
१२-दलालों का प्रवेश वर्जित - अंदर की जगह बाहर चलकर बात करें.
१३-सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है - मन्त्री जी के घर के बाहर आठ कमांडो और लगा दिये है.
१४-साहब बाथरूम में हैं - बात नहीं करना चाहते.
१५-साहब मीटिंग में हैं - क्यों परेशान कर रहा है, नहीं मिलेंगे.
१६-मामले को दिखवाया जा रहा है - कोई निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद नहीं.
१७-जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी - अभी किसी ठोस कार्रवाई की अपेक्षा न करें.
१८-नियमानुसार कार्रवाई करें - यदि रुपये पैसे की कोई व्यवस्था नहीं है.
१९-परिवाद पुस्तिका इधर है - लिख भी दोगे, तब भी कुछ नहीं होगा, धूल चाटती है.
२०-सुझावों का स्वागत है - देने से फायदा क्या है.
२१-पुलिस हमेशा आपकी सहायता में तत्पर - यदि आप उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायता कर सकते हैं तो.
२२-हिन्दी में लिखे पत्रों पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है - छ: महीने में एक बार.

यह पहली किस्त है. दूसरी चंद दिनों बाद पढ़ने को मिलेगी.

Comments