राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते वाहन और शहर के अन्दर दौड़ते आटो जो किसी को दिखाई नहीं देते



इस जीप में तीन व्यक्ति पीछे लटके थे और एक व्यक्ति ड्राइवर के दाहिनी तरफ बैठा हुआ था. ड्राइवर की सीट के पास एक लोहे का टुकड़ा लगा दिया गया है जिस पर यह व्यक्ति पीछे की तरफ मुंह करके बैठा नजर आ रहा होगा. जीप काफी तेज गति से आ रही थी इसलिये फोटो धुंधला हो गया है.



राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रहे टैम्पो में पीछे लटके दो व्यक्ति और बांयी ओर लटका एक व्यक्ति देख सकते हैं.



शहर के अन्दर भी इससे अधिक बेहतर हालात नहीं हैं. इस आटो के पीछे भी दो व्यक्ति खड़े होकर सफर पूरा कर रहे हैं.



इस तांगे को देखिए. दर्जन भर से अधिक व्यक्ति बैठे हुये हैं इस पर. स्वयं तो जोखिम में हैं ही साथ में घोड़े की हालत भी खराब हो रही है.जान हथेली पर लेकर यात्रा करना इन लोगों की मजबूरी हो गयी है, लेकिन सरकार की क्या मजबूरियां हैं, समझ नहीं आता.



एक अन्य फोटो में आपको रोशनी और शटर स्पीड का जादू दिखाई देगा. इस फोटो को रात में लिया था जिसके कारण एक्सपोजर समय बढ़ गया और इसी दौरान हाथ के हिलने से कैमरा घूम गया. परिणाम यह कि घूमती हुई रोशनी फोटो में आ गयीं.

Comments