संसद या विधानसभा को बिना किसी कारण समय से पहले भंग करने पर रोक लगाना चाहिए.
हुड्डा जी ने हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल को देखकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश की और संवैधानिक निर्देशों के चलते राज्यपाल महोदय ने उनकी सिफारिश स्वीकार कर विधानसभा को भंग कर दिया। विधानसभा को समय से पहले भंग करने पर चुनावी भी समय से पहले कराने पड़ेंगे और फिर इसका व्यय आम नागरिकों के सर। विधायकों को समय से पहले विधानसभा भंग होने पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं, क्योंकि उन्हें तो मात्र चुने जाने पर ही पेंशन और तमाम सुविधाओं का हक़ मिल जाता है। यदि विधान सभा या संसद मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की इच्छा पर बिना किसी विशेष परिस्तिथि में पाँच वर्ष से पहले भंग की जाती है, तो आम चुनावी पाँच वर्ष बाद ही कराया जाना चाहिए। क्योंकि किसी की स्वीट विल पर और इस अनुमान के चलते कि समय से पूर्व चुनाव कराने से सफलता मिल सकती है, यह मात्र संविधान में दी गई व्यवस्था के दुरूपयोग से अधिक कुछ नहीं है। पता नहीं कब जनता के धन का दुरूपयोग रुक सकेगा।
Comments
Post a Comment