किशोर कुमार के दो गाने जो बहुत प्रेरणा दायक हैं.

http://www.youtube.com/watch?v=72hYfRoNqb8

http://www.youtube.com/watch?v=Vquw0Cj_NP8

ऊपर दिए लिंक में किशोर कुमार के गाये हुए गाने हैं पहला इम्तिहान का गाना है - "रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, काँटों पर चल के मिलेंगे साए बहार के" मजरूह सुल्तानपुरी साहब द्वारा लिखा गया और लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध किया हुआ दूसरा गाना मशाल का है -"लिए सपने निगाहों में, चला हूँ तेरी राहों में , जिंदगी रहा हूँ मैं" जावेद अख्तर का लिखा हुआ और ह्रदय नाथ मंगेशकर का संगीतबद्ध किया हुआ दोनों गाने बड़े ही प्रेरणा दायक हैं, सुमधुर हैं और कर्ण-प्रिय हैं किशोर कुमार की आवाज का जो जादू है उसका मजा लीजियेदर-असल आज कहीं बाहर हूँ और नेट पर कुछ गानों को तलाश रहा था। इन गीतों को सुनने की इच्छा हुई और तब सोचा कि अकेले क्यों सुनूं? आपको भी क्यों सुनाऊं?? आप भी सुनें। ये इसलिए नहीं कि पोस्ट लिखना था, बस आपको भी साथ में लेने का मन हो गया।

Comments