सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष कौन है??

सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष कौन है?? कोई नेता नहीं बल्कि खबरिया चैनल, यह छोटी सी पोस्ट इसलिये क्योंकि एक चैनल पर शहीदों के बारे में उनके माता - पिता से बात चीत चल रही थी. कार्यक्रम अच्छा चल रहा था और इस पर एतराज भी जताया कि नेताओं की करनी और होती है कथनी कुछ और. इसी दौरान जब स्वर्गीय कैप्टन हनीफुद्दीन की मां से बात की गयी तो एक दो बातों के बाद ही एन्कर ने कहना प्रारम्भ कर दिया कि लोगों को इससे सबक लेना चाहिये और धर्म की राजनीति में नहीं फंसना चाहिये. मुझे समझ में नहीं आया कि हिन्दू मुसलमान का मुद्दा बीच में कहां से आ गया? किस व्यक्ति ने अभी तक हिन्दू शहीद-मुसलमान शहीद का मुद्दा उठाया? फिर इस एन्कर को क्या आवश्यकता आन पड़ी कि लोगों को यह अहसास दिलाने की कि केवल हिन्दू ही शहीद नहीं होते. अगर इनका बस चले तो यह आंकड़े भी प्रस्तुत करने लगें कि इतने हिन्दू शहीद हुये और इतने मुसलमान, इतने सिक्ख और इतने दूसरे मजहब के. एक दुर्भाग्य न्य़ूज चैनलों का यह कि सम्भवत: अल्पसंख्यकों की और बहुसंख्यकों की शहादत की गिनती अलग अलग नहीं होती और संभवत: संख्या में भी बहुसंख्यकों की अपेक्षा कुछ कमी होगी अन्यथा यह इसे भी एक लीड स्टोरी के रूप में प्रस्तुत करने से नहीं हिचकते.

Comments