गुजरात के दंगों के मामलों की दिन-प्रतिदिन आधार पर सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के दंगों के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दिन-प्रतिदिन आधार पर सुनवाई के आदेश दिए हैं जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। इसके साथ मैं यह कहना चाहता हूँ कि सभी ऐसे मामले जिनमें राजनेता शामिल हों तथा आतंकवादी मामलों की सुनवाई भी विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में दैनिक आधार पर होना चाहिए जिससे कि लोगों का विश्वास न्यायपालिका में और बढ़े तथा दोषियों को जल्दी सजा मिले। अगर ऐसा होता है तभी देश के लोगों को इन्साफ मिल सकेगा क्योंकि "Justice Delayed is Justice Denied"
कोई ऐसा तरीका बताएं जिससे मैं कई सारे ब्लॉग आसानी से पढ़ सकूं - पिछली एक मई को मैंने यह लिखा था जिस पर कई महानुभावों ने टिप्पणियां देकर ज्ञानवर्धन किया था जिसमें राजीव जी ने फ़ीड-रीडर की सहायता से लेख पढ़ने के बारे में जानकारी दी थी, समय कम होने के कारण मैं अभी इसके बारे में अधिक जान भी नहीं पाया हूँ तथा जो कुछ पढ़ा वह मेरी बुद्धि में चढ़ा नहीं। कम से कम चालीस ब्लोग्स ऐसे हैं जिन पर मैं प्रतिदिन जाता हूँ या जाना चाहता हूँ। सबके नाम लिखने में काफी समय लगेगा तथा मेरा computer भी अभी ख़राब है, इसलिए राजीव भइया मुझे साधारण भाषा में तरकीब बताने की कृपा करें।
Comments
Post a Comment