चुनावी विज्ञापनों पर लुटाया जा रहा जनता का धन..
चुनाव आसन्न हैं, हर चैनल और अखबार में सरकारों का विज्ञापन आ रहा है. पिछली सरकार अर्थात एनडीए के समय इंडिया शाइन खूब दिखाई देता था अब भारत की प्रगति हर चैनल पर चिल्ला रही है. उत्तरप्रदेश की सरकार भी अपनी नीतियों का बखान करती हुई दिखाई दे रही है. जाहिर है कि निजी चैनल इन विज्ञापनों को मुफ्त में तो प्रसारित करने से रहे, हर रोज करोड़ों रुपये लुटाये जा रहे होंगे इन विज्ञापनों पर. किसकी मेहनत की कमाई है, किसकी जेब के रुपये हैं यह. जो भी सरकार रहे, दोनों हाथों से पैसा लुटाती है. अभी ओबामा ने हर हफ्ते किये जाने वाले कार्यों-व्ययों का ब्यौरा देना प्रारम्भ कर दिया है, लेकिन भारत सरकार की गोपनीयता का आलम देखिए कि मन्त्री के रिश्तेदारों की सम्पत्ति को भी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. धन्य है भारत देश.
Comments
Post a Comment